3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कभी ये थे अमिताभ और शाहरुख के बंगले के नाम, इस दोष की वजह से बदले, खुल गई किस्मत

फैंस के लिए इनके बंगले किसी मंदिर से कम नहीं हैं। लोग दूर-दूर से सिर्फ इनके बंगले देखने के लिए आते हैं।
2 min read
Google source verification
Amitabh and shahrukh house

Amitabh and shahrukh house

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और किंग खान शाहरुख इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर स्टार्स हैं। उनकी एक झलक पाने को लोग घंटो इंतजार करते हैं। फैंस उनके घर के बाहर खड़े होकर कई घंटों तक सिर्फ उनकी झलक के लिए इंतजार करते रहते हैं। यहां तक की इन दोनों स्टार्स के बंगले भी काफी फेमस हैं। फैंस के लिए इनके बंगले किसी मंदिर से कम नहीं हैं। लोग दूर-दूर से सिर्फ इनके बंगले देखने के लिए आते हैं।

ज्ञातव्य है कि शाहरुख खान के बंगले का नाम 'मन्नत' है। शाहरुख का बंगला काफी फेमस है। जब लोग मुंबई घूमने के लिए आते हैं तो शाहरुख के बंगले को देखने जरूर जाते हैं। कई बार उनके बंगले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि किंग खान के बंगले के नाम पहले 'मन्नत' नहीं था। दरअसल, उनके बंगले का नाम 'जन्नत' था। वास्तु दोष की वजह से इसे बदलकर बाद में 'मन्नत' किया गया।

इसी तरह से महानायक अमिताभ का बंगला 'जलसा' भी काफी प्रसिद्ध है। इस बंगले के बाहर रोजाना सैंकड़ों की संख्या में फैन खड़े रहते हैं अपने चहेते स्टार की झलक पाने को। लेकिन क्या आपको पता है कि उनके बंगले का नाम भी पहले कुछ और था। पहले उनके बंगले का नाम 'मनसा' था। बाद में उसे बदलकर 'जलसा' किया गया। ऐसा वास्तु की वजह से किया गया।