
virat and anushka
पिछले कुछ समय से जो जोड़ी सबसे ज्यादा सुर्खियों में है, वह है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी। विराट और अनुष्का ने 4 साल डेटिंग करने के बाद 11 दिसंबर को इटली में शादी रचा ली। दोनों ने गुपचुप तरीके से देश के बाहर शादी रचाई लेकिन शादी के रिसेप्शन उन्होंने भारत में ही रखे। बता दें कि विराट और अनुष्का ने दो रिसेप्शन दिए।। पहला रिसेप्शन उन्होंने दिल्ली में 21 दिसंबर को रखा। इस रिसेप्शन में पीएम मोदी भी इस जोड़ी को आर्शीवाद देने पहुंचे थे। दूसरा रिसेप्शन इन्होंने मुंबई में 26 दिसंबर को रखा था। अब इस जोड़ी का एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वेलेंटाइन वीक में वायरल हो रहे इस वीडियो में विराट और अनुष्का हाथों में हाथ डाले 'मेरे रश्के कमर...' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उनके मुंबई रिसेप्शन का है। मुंबई में दिए रिसेप्शन ने इस कपल ने डांस फ्लोर पर जमकर डांस किया था।
बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के ड्रेस डिजाइनर सब्सयाची ने डिजाइन की थी। विराट ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहली थी। वहीं, अनुष्का लाइट पिंक कलर के डिजाइनर लहंगे में नजर आईं।
इस वेलेंटाइन डे पर नहीं होंगे साथ:
बता दें कि जब से विराट और अनुष्का एक दूसरे को डेट कर रहे थे, तब से दोनों वेलेंटाइन डे साथ मनाते हैं। पिछले कई सालों से यह जोड़ी वेलेंटाइन डे पर साथ ही नजर आई है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा। इस बार अनुष्का और विराट वेलेंटाइन डे पर साथ नहीं होंगे। दरअसल इस बार वेलेंटाइन डे पर अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होंगी। फिल्म 'सुई धागा' से अनुष्का का लुक भी जारी हो गया है। वहीं अनुष्का ने 'सुई-धागा' के लिए कढ़ाई करना भी सीखा है। हाल ही में अनुष्का की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह कढ़ाई करते नजर आ रही थी। अनुष्का ने कढ़ाई के लिए वर्कशॉप भी लेनी शुरू कर दी। इस फिल्म में अनुष्का के साथ वरुण धवन लीड रोल में होंगे। खैर इस वेलेन्टाइन चाहे विराट—अनुष्का साथ ना हों लेकिन दोनों के बीच प्यार हमेशा कायम रहेगा । वैसे भी ये दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं।
A post shared by _virat_18_lovers (@_virat_18_lovers) on
Published on:
13 Feb 2018 05:00 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
