जी हां, कुछ समय में उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की थी, जिसमें उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी थी कि ईद से पहले लोग उनको गालियां देने के साथ-साथ रेप करने की धमकियां भी दे रहे हैं. उर्फी ने अपनी स्टोरी में लिखा कि 'लोग मुझे बहुत बुरा-भला कहते हैं. मेरे फैशन और ड्रेसेज की वजह से मुझे ट्रोल किया जाता है, ताकि मैं ये सब करना छोड़ दूं, लेकिन मुझे इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता. आप अपने एंटरटेनमेंट के लिए लेते रहो मेरा नाम, लेकिन कभी-कभी मुझे ये सब सुनकर रोना आता है'.