अदाकारा उर्फी जावेद ने हाल ही में महिंद्रा की जीप मेरिडियन खरीदी है। ये एक एक्सपेंसिव कार है। जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। शोरूम में ही उर्फी ने केक काटकर इसका जश्न भी मनाया।
उर्फी जावेद ने मैरून रंग की इस कार को खरीदने के बाद मीडिया से बातचीत की। उनसे बताया, 'ये मेरी दूसरी कार है और ये मैंने इसे खरीदा है क्योंकि मेरी टीम को शूटिंग स्पॉट्स पर ऑटो में आना पड़ता था। ये पहले वाली से बड़ी है इसलिए हम सब मतलब मेरे मैनेजर, मेरे मेकअप आर्टिस्ट्स, बाउंसर समेत अन्य भी इसमें फिट हो जाएंगे।'