लव रंजन के निर्देशन में बनी 'तू झूठी मैं मक्कार' 8 मार्च, 2023 को रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज को बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। ऐसे में जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं, वैसे-वैसे प्रमोशन भी और तेज होता जा रहा है।
श्रद्धा कपूर 'तू झूठी मैं मक्कार' का प्रमोशन करने गुजरात के अहमदाबाद स्थित के एक मॉल में पहुंचे थे। यहां अभिनेत्री का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में फैंस मौजूद थे। इस प्रमोशन इवेंट में श्रद्धा कपूर के लिए लोगों ने इस तरह की नारे बाजी की कि अभिनेत्री शरमा ही गईं।