हाल में उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ऐसी ही वीडियो शेयर की है, जिसको देखने के बाद आप भी अपनी हैरानी और हंसी दोनों रोक नहीं पाएंगे. वीडियो में उर्फी जावेद कॉटन कैंडी से बनी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. जी हां, साथ ही वो अपने ड्रेस पर से कॉटन कैंडी उतार कर खाती भी नजर आ रही हैं. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी अजीब-अजीब कमेंट्स कर उनको ये सब ना करने की सलाह देते नजर आ रहे हैं. साथ ही इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी कैप्शन में लिखती हैं 'ये सोचने की जरूरत नहीं कि ये ड्रेस किस चीज से बनी है'.