31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Urvashi Rautela के डांस पर क्यों हुआ था विवाद, अब क्या बोलीं डाकू महाराज की एक्ट्रेस

Urvashi Rautela Dance Controversy: उर्वशी रौतेला ने अपनी फिल्म डाकू महाराज के गाने 'दबीदी दबीदी' को लेकर बढ़ते विवाद पर चुप्पी तोड़ी। अभिनेत्री ने कहा कि गाने के डांस स्टेप्स में कोई गलत बात नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Nisha Bharti

•

Updated: 12 Feb 2025, 1:46 PM IST

Urvashi Rautela Dance Controversy

Urvashi Rautela Dance Controversy

Urvashi Rautela Dance Controversy: उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों और सोशल मीडिया पोस्ट्स के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस बार वह अपनी फिल्म 'डाकू महाराज' के गाने 'Dabidi Dibidi' में डांस मूव्स के कारण विवादों में फंसी हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके डांस और कोरियोग्राफी की आलोचना कर रहे हैं। आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला …..

गाने पर क्यों हुआ विवाद?

गाने में उर्वशी रौतेला नंदमुरी बालकृष्ण के साथ डांस कर रही हैं। लेकिन लोगों को इसमें दिखाए गए स्टेप्स अजीब और आपत्तिजनक लग रहे हैं। वीडियो में नंदमुरी बालकृष्ण को उर्वशी के पेट पर हाथ मारते, उनके कपड़ों को पकड़कर ऊपर उठाते और उनकी कमर पर थप्पड़ मारते दिखाया गया है। इस वजह से लोग इसे अनुचित बता रहे हैं और इसकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia के सपोर्ट में उतरी ये एक्ट्रेस, भड़के लोगों ने कहा- ”घटिया औरत तुझे तो कोई फर्क पड़ेगा नहीं”

उर्वशी ने क्या कहा?

ट्रोलिंग के बाद उर्वशी रौतेला ने मीडिया रिपोर्ट से बातचीत में अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह गाना खासतौर पर नंदमुरी बालकृष्ण के फैंस के लिए बनाया गया था। उन्हें लगा था कि इसे लोग पॉजिटिव तरीके से लेंगे, लेकिन उन्हें इतनी नकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी।

उन्होंने आगे कहा, 'रिहर्सल के दौरान सब कुछ ठीक लग रहा था। यह वैसे ही कोरियोग्राफ किया गया था जैसे आमतौर पर गाने किए जाते हैं। मैंने पहले भी मास्टर शेखर के साथ काम किया है, इसलिए मुझे कुछ असामान्य नहीं लगा। मेरी परफॉर्मेंस शानदार है, इसमें कोई गलत बात नहीं है।'

यह भी पढ़ें: यूट्यूबर Ranveer Allahbadia के कमेंट पर हुआ बवाल, सोशल मीडिया पर लोग बोले- ”ये क्या गंध फैला रखी है”

क्या है गाने को लेकर विवाद की वजह

उर्वशी ने कहा, ''इस गाने में कुछ भी गलत नहीं है। अगर आप सिर्फ मुझे देखें तो मेरी परफॉर्मेंस शानदार है।'' हालांकि, गाने की कोरियोग्राफी को लेकर विवाद बरकरार है और कुछ लोग इसे अश्लील और अजीब बता रहे हैं। गाने के बारे में यह विवाद अब भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

उर्वशी रौतेला की ये रही कंट्रोवर्सी गाना

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन