1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rishabh Pant को छोड़ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर पर आया Urvashi Rautela का दिल! वीडियो हो रहा वायरल

हर कोई जानता है कि एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) और क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के बीच का विवाद चल रहा है। हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद एक्ट्रेस पाकिस्तान के एक क्रिकेटर को लेकर ट्रोल हो रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 8 Sep 2022, 2:20 PM IST

Rishabh Pant को छोड़ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर पर आया Urvashi Rautela का दिल

Rishabh Pant को छोड़ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर पर आया Urvashi Rautela का दिल

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अक्सर ही अपने महंगे कपड़ों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके अलावा वो कुछ दिनों से क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को लेकर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसके अलावा वो अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चाएं बटोर रही लेती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने ऋषभ पंत को लेकर एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'एक RP नाम का शख्स दिल्ली में उनसे मिलने आया था, लेकिन वो उनसे मिल नहीं पाई थीं। इस शख्स ने उनको कई फोन भी किए थें'।

इसके बाद दोनों के बीच इंस्टा स्टोरी की कॉल्ड वॉर देखने को मिली थी। इसके अलावा उर्वशी रौतेला लगातार इस वजह से भी सुर्खियों में है कि वो मैच देखने स्टेडियम पहुंची थीं, जहां से उनकी खूब सारी फोटो-वीडियो भी वायरल हो रही है, जिनको लेकर उनको खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। जहां उर्वशी और ऋषभ को लेकर भी काफी ट्रोल किया जा रहा है।

लेकिन अब लगता है कि उर्वशी का दिल किसी और देश के क्रिकेटर पर आ गया है। जी हां, उन्होंने हाल में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उनके साथ एक स्क्रीन पर पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह नजर (Naseem Shah) आ रहे हैं। एक्ट्रेस की ये स्टोरी जमकर वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें: 'मना करने के बावजूद Alia Bhatt...', उज्जैन में एक्ट्रेस के बिना दर्शन किए लौटने पर बोले Ayan Mukerji


इसको लेकर भी उर्वशी रौतेला को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है, जिससे एक्ट्रेस को कोई खास फर्क नहीं पड़ता। उर्वशी और नसीम की इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई थी, जिसमें काफी सारे मजेदार मीम्स वायरल हो रहे थे। इतना ही नहीं र्वशी रौतेला के इस तरह के कदम से उनके फैंस का भी दिल टूटा है।

उनके फैंस कहते नजर आ रहे हैं कि एक्ट्रेस को भारतीय क्रिकेटर की जगह एक पाकिस्तानी क्रिकेटर भा रहा है। वहीं ट्रोलर्स ने ट्विटर पर मीम्स बनाकर नसीम, उर्वशी और ऋषभ का लव ट्रायंगल दिखाया। बता दें कि उर्वशी रौतेला की उम्र 28 साल है, जबकि नसीम शाह की उम्र 19 साल है। वहीं अगर बात ऋषभ पंत की करें तो, वे 24 साल के हैं।

यह भी पढ़ें:भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में Alia Bhatt ने लगा दी रिपोर्टर की क्लास! इस सवाल पर बोखलाई एक्ट्रेस