1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र! करवा चौथ पर लाल साड़ी में फोटो शेयर कर उर्वशी रौतेला ने कहा-‘ अगर वो पूछ लें हम से..’

इन दिनों एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हई हैं। बीते कुछ दिनों एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के साथ शायरी पोस्ट कर रही हैं, जिसको फैंस पंत के साथ जोड़कर देख रहे हैं। अब उर्वशी रौतेला ने अपने नए पोस्ट में करवा चौथ की शुभकामनाएं दी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 13 Oct 2022, 1:39 PM IST

urvashi rautela sad instagram video is viral as social media users connect it with rishabh pant

urvashi rautela sad instagram video is viral as social media users connect it with rishabh pant

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इन दिनों इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उर्वशी के हर पोस्ट को यूजर्स भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से जोड़ कर देखते हैं। अब अदाकारा का एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है।

इस वीडियो में उर्वशी छत के किनारे, साड़ी पहने काफी उदास नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म मोहब्बतें के म्यूजिक के साथ शायरी बज रही है।

शायरी के बोल हैं -'अगर वो पूछ लें हम से कि किस बात का गम है, तो किस बात का गम हो... अगर वो पूछ लें हम से कि किस बात का गम है। अगर वो पूछ लें हम से कि शामों का कहां रहते हो, तो शामों को हम कहां होंगे...। अगर वो पूछ लें हम से मलाल ए इश्क कितना है सवालों के गिरह में हूं, जो तुम पूछो तो जवाब दूं, जो न पूछो तो किसी कह दूं...। मुनासिब है न कि न मुंह खोलो, न पूछो और न कुछ जानों, पर उस याद का क्या जो जिरह करती है मुझसे। गुल ए गुलजार हो तुम, हर हवा का रुख तुम ही तो हो।'

यह भी पढ़ें- जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं रकुल प्रीत और जैकी भगनानी?

वीडियो को शेयर करते हुए उर्वशी ने कैप्शन में लिखा,'पहले ईरान में महसा अमीनी और अब भारत में मेरे साथ हो रहा है, मुझे स्टॉकर कहकर बुली (bully) किया जा रहा है। किसी को मेरी चिंता नहीं है और न ही मेरा कोई सपोर्ट कर रहा है। एक स्ट्रॉन्ग महिला वही होती है, जो गहराई से महसूस करती है और खूब प्यार करती है। उसकी हंसी की तरह उसके आंसू भी खूब बहते हैं। वह कोमल और शक्तिशाली दोनों है, व्यावहारिक और आध्यात्मिक दोनों है। वह दुनिया के लिए एक तोहफा है।'

इस वीडियो में एक सुहागन की तरह मांग में सिंदूर लगाए और गले में मंगलसूत्र पहने तन्हाई में किसी को खोजती दिख रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, उर्वशी और ऋषभ पंत ने साल 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

हालांकि जल्द ही दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था, लेकिन ब्रेकअप की वजह कभी सामने नहीं आई। उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और पोस्ट शेयर करती हैं। इन दिनों उनके सारे पोस्ट को ऋषभ पंत से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- इस एक्टर ने दी बॉलीवुड को हवन करने की दी सलाह