वारिया के फैन्स के लिए एक और खुशखबरी है। बता दें एक बार फिर आलिया और वरुण धवन साथ दिखने वाले हैं। लेकिन बता दें ये दोनों किसी मूवी में नहीं बल्कि एक एड में साथ काम करने वाले हैं। हाल में वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर अपलोड की जिसमें ये दोनों लव बर्डस अवकार में दिखाई दे रहे थे। इस तस्वीर पर वरुण धवन ने कैप्शन डाला,-बैक ऑन सेट विद धर्मा एंड आलिया भट्ट।