4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्म रिलीज से पहले इवेंट में फफक- फफककर रोने लगे वरुण धवन, ड्राइवर की याद में बहाए आंसू

हाल में वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' का दिल दहला देने वाला ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। अब एक्टर फिल्म के प्रोमोशन में जुट गए हैं। इस बीच वरुण धवन का वीडियो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो जोर जोर से रो रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 5 Nov 2022, 11:05 AM IST

varun dhawan breaks down on stage while remembering his driver

varun dhawan breaks down on stage while remembering his driver

बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में देने के बाद अब वरुण धवन (Varun Dhawan) जल्द ही अमर कौशिक (Amar Kaushik) के निर्देशन में बनी फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जिसे देखकर लग रहा है कि फिल्म काफी खतरनाक होने वाली है। ट्रेलर को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। साथ ही वरुण के फैंस भी उनकी इस अपकमिंग फिल्म से काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं, लेकिन इस बीच एक्टर का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिय पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।

हाल ही वरुण धवन (Varun Dhawan) एक इवेंट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने लोगोों को खूब एंटरटेन किया और अपनी मूवी 'भेड़िया' का प्रमोशन करते हुए भी दिखाई दिए। इस बीच वरुण ने इसी मूवी के सॉन्ग 'ठुमकेश्वरी' पर भी परफॉर्म किया।

इवेंट के दौरान फिल्म के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी बात की। इस बीच वो किसी बात को लेकर फफक रोने लगे। वरुण से जब पूछा गया कि पैनडेमिक के एक्सपीरियंस ने उन्हें कितना चेंज किया? इसका जवाब देते हुए वरुण इमोशनल हो गए।

यह भी पढ़ें- बिपाशा बसु का मेटरनिटी फोटोशूट देख तिलमिलाए लोग

उन्होंने कहा, 'कोई था जिसने मेरे साथ 26 साल काम किया, मनज (ड्राइवर ) की मौत मेरी आंखों के सामने हुई। कोविड के बाद वो रिकवर हुआ, फिर उसे हार्ट अटैक आया और वह मेरे सामने ही चला गया। इस घटना ने मुझे मेंटली और इमोशनली इतना ज्यादा अफेक्ट किया, लेकिन एक एक्टर होने के नाते सबने मुझसे कहा कि तुम आगे बढ़ो, तुम्हें आगे बढ़ना ही होगा।'

वरुण धवन ने कहा, 'मैं आगे कैसे बढ़ूं, जिसके साथ मैंने 26 साल अपनी जिंदगी के बिताए। इस घटना ने मुझे हर तरीके से बहुत बुरी तरह से अफेक्ट किया। मुझे इस बारे में बात करने में भी काफी वक्त लग गया, सच कहूं तो मैं अब भी इससे डील कर रहा हूं।'

वरुण ने अपनी अपकमिंग मूवी भेड़िया के बारे में बात की। उन्होंने कहा- फिल्म के वीएफएक्स पर लोगों को गर्व होगा। इसपर काफी पैसा खर्च किया गया है। वरुण ने अपनी शादी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि मेरी तभी शादी हुई थी, जब ये फिल्म मुझे मिली। मैं शीशे के सामने अजीबोगरीब मुंह बनाता था। इस फिल्म की आत्मा को पकड़ना जरूरी था। इस फिल्म ने मुझे काफी अफेक्ट किया।

ये फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में 2 डी और 3 डी में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) भी नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- चारू संग नाम जुड़ता देख आग बबूला हुए करण मेहरा

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन