4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या आपने देखा वरुण संग 1990 की माधुरी का- तम्मा तम्मा ! वीडियो वायरल…

क्या आपने देखा वरुण संग 1990 की माधुरी का- तम्मा तम्मा ! वीडियो वायरल...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 6 Dec 2017, 12:46 PM IST

madhuri dixit and varun dhawan

madhuri dixit and varun dhawan

आपको याद होगा हाल में बॅालीवुड के पॅावर पेक बॅाय वरुण धवन ने आलिया भट्ट के साथ फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में काम किया था। इस फिल्म में एक गाना सुपर डुपर हिट रहा। वो था 1990 में रिलीज हुई फिल्म थानेदार का गाना -तम्मा-तम्मा। इस गाने पर 1990 में एक्ट्रेस माधुरी दिक्षित ने अपनी अदाए दिखाई थी। सोचिए अगर तम्मा पर माधुरी और वरुण धवन साथ में डांस करे तो?

जी हां अब सोचने की जरुरत नहीं है क्योंकि ऐसा ही हुआ है। बता दें इन दिनों ट्विटर पर एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा जिसमें वरुण धवन एक इवेंट में स्टेज पर माधुरी दीक्षित के साथ इसी गाने पर डांस करते नजर आ रहे है। वरुण धवन के साथ इस वीडियो में माधुरी दीक्षित काफी हॅाट लग रही हैं। यकीनन 2017 की माधुरी बिलकुल 1990 की माधुरी जैसे ही ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं। माधुरी के साथ वरुण भी पूरी ऊर्जा के साथ स्टेज पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

बता दें माधुरी अपने वक्त की वो मशहूर कलाकार थीं जिन्होंने बॉलीवुड को तमाम हिट फिल्में दी हैं और उनका डांस की हर कोरियोग्राफर आज भी तारीफ करता है।

अगर वरुण धवन के करियर की बात की जाए तो बता दें जल्द ही वरुण अपनी आने वाली फिल्म अक्टूबर में काम करते नजर आएंगे। फिल्म के लिए उनका फर्स्ट लुक पहले ही रिलीज किया जा चुका है। इसके अलावा वह फिल्म सुई-धागा में अनुष्का शर्मा के साथ नजर आएंगे हैं।

इसके अलावा बता दें वरुण धवन हमेशा से अपनी सक्सैस का कारण बॅालीवुड के जाने माने निर्देशक करण जौहर को मानते हैं। बता दें वरुण करण की हर बात मानते हैं, वे उन्हें अपना मेंटर मानते हैं। शायद यही वजह है की करण भी बतौर मेंटर वरुण को हमेशा सही सलाह देते हैं चाहे वे उनके खुदके लिए नुकसान दायक क्यों ना हो।

एक जानी मानी ऑनलाइन साइट को एक सूत्र ने बताया है की,- वरुण अपने जेनरेशन के कॉमर्शियल अभिनेताओं में से सबसे व्यवहारिक है। उनके साथ के कई लोग तो उनके सक्सेज रेशियो को छू भी नहीं पाए है। वह एक सफल सोलो हीरो है। उनके साथ के अभिनेता जैसे सिद्धार्थ मल्होत्रा, अर्जुन कपूर और रणबीर सिंह अपने फैन बेस को मजबूत कर रहे हैं। रणबीर वरुण के सबसे बड़े कॉम्पटीटर है और अपने मेंटर संजय लीला भंसाली की तीन फिल्मों में काम करने के लिए उन्होंने अपनी मार्केट प्राइज से कम फीस ली। अभी तक वरुण और उनके मेंटर करण के बीच कोई फाइनेंशियल एग्रीमेंट नहीं हुई है। करण ने अपनी फिल्मों के लिए वरुण को अपने मनमुताबिक फीस दी लेकिन अब साल 2018 में करण वरुण के साथ जो फिल्म कर रहे हैं उसके लिए उन्हें उनकी नई मार्कट प्राइज के हिसाब से फीस दी जाएगी।