28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Varun Dhawan: लग्जरी कार और शानदार अपार्टमेंट के अलावा करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं वरुण धवन, जाने नेट वर्थ

Varun Dhawan: लग्जरी कार और शानदार अपार्टमेंट के अलावा करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं वरुण धवन, जाने नेट वर्थ

Varun Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहें हैं। लग्जरी कार और शानदार अपार्टमेंट के अलावा करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं वरुण धवन। उनके बर्थ डे पर जानिए एक्टर की नेट वर्थ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anju Chaudhary Bajpai

•

Updated: 24 Apr 2023, 11:48 AM IST

varun_dhawan_birthday.jpg

Varun Dhawan Birthday

Varun Dhawan Happy Birthday: वरुण धवन ने साल 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और पिछले 10 सालों में वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं। आज आलीशान जिंदगी जीने के साथ ही करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं वरुण धवन। फिल्म, एंडोर्समेंट, ऐड शूट, सोशल मीडिया और इवेंट से करोड़ों कमाते हैं वरुण। फिल्मों में वरुण धवन (Varun Dhawan) की एक्टिंग को बहुत पसंद किया जाता है। वह हर किरदार में कमाल का काम करते हैं। कमाई के मामले में भी वरुण धवन किसी दूसरे एक्टर से कम नहीं हैं। आज वरुण धवन के जन्मदिन पर बताते हैं उनकी नेट वर्थ के बारें में पूरी डिटेल।

वरुण धवन (Varun Dhawan) की नेट वर्थ (Varun Dhawan Net Worth) 50 मिलियन डॉलर है, जिसे इंडियन करेंसी में कन्वर्ट किया जाए तो लगभग 400 करोड़ रुपये होती है। मुंबई के जुहू में वरुण धवन का अपना आलीशान अपार्टमेंट हैं। वरुण धवन (Varun Dhawan house) ने इस घर को साल 2017 में खरीदा था, जिसमें जिम, बेडरूम्स और लिविंग रूम जैसी हर तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। इस घर की कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें: नीता अंबानी की खूबसूरती का राज, जानिए मेकअप पर कितने खर्च करती हैं मुकेश अंबानी की पत्नी रोजाना

आज वरुण धवन का जन्मदिन हैं (Varun Dhawan Happy Birthday) और इसी खास मौके पर सोशल मीडिया पर सभी एक्टर को सुबह से बधाई दे रहें हैं। जिनमें शामिल उनके को-स्टार, फैमिली और फ्रेंड्स शामिल हैं। वरुण धवन के पास कई लग्जरी कारों का कलेक्शन है। वरुण (Varun Dhawan car Collection) के पास SUV Audi Q7 (89.90 लाख), Mercedes-Benz GLS 350d 4Matic (88 लाख) और Land Rover LR3 है, जो 59 लाख रुपये की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण धवन एक फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। इसके अलावा वह ब्रैंड एंडोर्सिंग से 50 से 80 करोड़ रुपये तक की सालाना कमाई करते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन (Varun Dhawan movies) बहुत जल्द फिल्म बवाल में नजर आएंगे। फिल्म बवाल (Bawaal) में उनके साथ जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) नजर आएंगी। आज जन्मदिन के खास मौके पर वरुण ने भेड़िया 2 का ऐलान कर दिया है। उनकी ये फिल्म 2025 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने पकड़ी रफ्तार, वीकेंड पर की बंपर कमाई