
Vicky Kaushal
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल का नया लुक जारी हो गया है। वे सैम मानकेशा की बायोपिक में फील्ड मार्शल की भूमिका में नजर आएंगे। इस किरदार को बखूबी निभाने के लिए वे तैयारी में जुट गए हैं। इस फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया गया है।
तरण आदर्श से मिली जानकारी के अनुसार प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला और निर्देशक मेघना गुलजार ने विकी कौशल का एक ओर लुक जारी किया है। वहीं अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कुछ तस्वीरों को शामिल किया गया है। इस पोस्ट के साथ लिखा है "भारत के फील्ड मार्शल सैम मानकेशा को याद कर रहे हैं, यह यात्रा स्पेशल होने वाली है" यह पोस्ट फिल्म के कई साथियों को टेग की गई है। आपको बता दें कि सैम वह आर्मी ऑफिसर थे, जिनके नेतृत्व में 1971 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध जीता था।
सेम मानकेशा अपनी बहादुरी और जिंदादिल के लिए काफी लोकप्रिय रहे। विक्की कौशल और मेघना गुलजार राजी के बाद एक बार फिर साथ आए हैं । इस फ़िल्म का पहला लुक पिछले साल रिलीज किया गया था।
Published on:
28 Jun 2020 02:49 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
