देश की सेवा करने का अलग ही मजा
विद्युत का नाम हाल ही 'द रिचेस्ट' की दुनिया के 10 वॉरियर्स की लिस्ट में शामिल हुआ है। इस पर उन्होंने कहा, मैंनं देखा है कि जो मजा देश की सेवा करने में है वह किसी काम में नहीं है। मेरे पिताजी इंडियन आर्मी में थे। मेरे मामा, चाचा, ताऊ आर्मी में है। सभी ने देश की सेवा की है। मुझे भी मौका मिला है इतने बड़े प्लेटफार्म पर देश का नाम रोशन करने का मौका। विद्युत का सपना है कि कलरिपयट्टु मार्शट आर्ट को दुनिया के सामने लाया जाए। उनका सपना पूरा होता दिख रहा है।