धर्मेंद्र ने विनोद खन्ना के करियर को लेकर कई मौकों पर मदद की थी। वो विनोद खन्ना के लिए शुरू से ही काफी सपोर्टिव रहे हैं। तो वहीं विनोद भी धर्मेंद्र को अपने बड़े भाई जैसा मानते थे। यहां तक कि वो धर्मेंद्र की किसी बात को मना नहीं करते थे। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। विनोद खन्ना ने बॉलीवुड में ‘मेरा गाँव मेरा देश’ से अपनी फिल्म सफर की शुरूआत की थी। वहीं, इस फिल्म में लीड एक्टर धर्मेंद्र थे।