23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Akaay Kohli Photo: विराट-अनुष्का के बेटे अकाय का चेहरा आया सामने, Video हो रहा धड़ल्ले से वायरल

Akaay Kohli Photo: विराट-अनुष्का के बेटे अकाय का चेहरा आया सामने, Video हो रहा धड़ल्ले से वायरल

Virat Kohli- Anushka Sharma Son Akaay Face Revealed: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे अकाय का चेहरा रिवील हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 13 Jan 2025, 12:04 PM IST

Virat Kohli Anushka Sharma son Akaay

Virat Kohli Anushka Sharma son Akaay

Virat Kohli- Anushka Sharma Son Akaay: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जिस दिन का कपल के फैंस इंतजार कर रहे थे वो दिन आ गया है। जन्म के बाद से ही हर कोई अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बेटे अकाय को देखना चाहता था, लेकिन हमेशा कपल ने अपने दोनों बच्चों को कैमरे से दूर रखा। लेकिन इन दिनों अनुष्का और विराट इंडिया में ही हैं और अब अकाय का चेहरा भी पूरी दुनिया के सामने आ गया है। अकाय को देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं। गोलू-मोलू अकाय अपनी मम्मी अनुष्का की गोद में नजर आ रहा है और अनुष्का और अकाय का ये वीडियो जैसे ही सामने आया तहलका मच गया। सोशल मीडिया पर एक होड़ सी मच गई। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहें हैं, कुछ यूजर्स का कहना है कि Akaay तो तैमूर और राहा से भी ज्यादा क्यूट हैं। 

अकाय कोहली का चेहरा हुआ रिवील (Virat Kohli- Anushka Sharma Son Akaay Face Revealed)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों ही अपने दोनों बच्चों के साथ लंदन में रहते हैं। कई बार खबर भी आई है कि वह जल्द इंडिया छोड़ लंदन ही शिफ्ट हो जाएंगे। वहीं, कपल ने आज तक फैंस के सामने कभी अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय का चेहरा नहीं दिखाया था। अकाय (Akaay First Video) का जन्म पिछले साल 2024 में फरवरी में हुआ था। 15 फरवरी को अकाय कोहली एक साल के हो जाएंगे, लेकिन अब तक कपल ने अकाय का चेहरा सभी से छुपा कर रखा हुआ है। जो अब सामने आ गया है और अकाय का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर शेयर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: हिना खान की कैंसर से फिर बिगड़ी तबीयत! हाथों में सूजन और चेहरा देख फैंस हुए इमोशनल

फैंस जमकर लुटा रहे अकाय पर प्यार (Akaay Kohli Photo)

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही एक ऐसे कपल हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा कैमरा और दुनिया से छुपाकर रखते हैं, इसके साथ ही वे अपने बच्चों को भी मीडिया से दूर रखते हैं, लेकिन इंडिया आते ही अकाय का चेहरा दुनिया के सामने आ गया ह। इसका वीडियो खूब देखा जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, "फाइनली अकाय का चेहरा सामने आ ही गया।" दूसरे ने लिखा, "पूरा विराट कोहली है।" तीसरे ने लिखा, "लड़का तो तैमूर है पूरा।" चौथे यूजर ने लिखा, "ये अपनी मम्मी जैसा है।" अन्य यूजर ने लिखा, "क्यूट है।"

अकाय कोहली का वीडियो (Virat-Anushka Son Video)

बता दें, जो अकाय कोहली का वीडियो वायरल हो रहा है वह प्राइवेट एयरपोर्ट का है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat Kohli Anushka Sharma) को दोनों बच्चों के साथ वहीं पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान पूरी सिक्योरिटी और प्राइवेसी थी, इसके बावजूद भी गलती से अकाय का चेहरा पपराजी के कैमरों में कैद हो गया है।