16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट ने दीपिका के साथ विज्ञापन करने से किया मना, लगा 11 करोड़ का झटका

विराट और दीपिका इस वर्ष आईपीएल के एक विज्ञापन में नजर आते लेकिन ऐसा नहीं हो सका
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Mar 23, 2018

Virat and Deepika

Virat and Deepika

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वहीं विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया में ऐसा नाम है, जिनके विदेशों में भी फैन हैं। साथ ही वे विज्ञापनों के जरिए ग्लैमर वर्ल्ड में भी चर्चित हैं। अब खबर आ रही है कि विराट कोहली ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ विज्ञापन करने से मना कर दिया है।

आईपीएल के विज्ञापन में आते नजर:
विराट और दीपिका इस वर्ष आईपीएल के एक विज्ञापन में नजर आते लेकिन ऐनेसा नहीं हो सका। विराट ने दीपिका के साथ यह विज्ञापन करने से मना कर दिया।

आरसीबी को 11 करोड़ का झटका:

बताया जा रहा है कि विराट के इस विज्ञापन को ना करने के फैसले से आरसीबी की 11 करोड़ रुपए की डील नहीं हो पाई। दरअसल गो आईबीबो कंपनी विराट और दीपिका के साथ यह एड शूट करना चाहती थी। कंपनी की आरसीबी के साथ बातचीत करीब-करीब फाइनल भी हो गई थी लेकिन विराट के फैसले की वजह से यह संभव नहीं हो पाया।

कंपनी की ब्रांड एंबेसडर है दीपिका:
बता दें कि दीपिका पादुकोण गो आईबीबो कंपनी की ब्रांड एंबेसडर है। कंपनी ने उनको पिछले साल ही अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। विराट का मानना था कि अगर कंपनी की ब्रांड एंबेसडर इसमें शामिल हो जाएंगी, तो ये आरसीबी का विज्ञापन न होकर कंपनी का विज्ञापन हो जाएगा। इसी वजह से उन्होंने यह विज्ञापन करने से इंकार कर दिया।

गौरतलब है कि विराट कोहली ने पिछले वर्ष 11 दिसंबर को अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शादी की थी। दोनों पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इनकी शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। शादी तो इन्होंने गुपचुप तरीके से देश से बाहर की थी। शादी के बाद इन्होंने दो रिसेप्शन दिए। पहला रिसेप्शन इन्होंने दिल्ली में दिया था और दूसरा रिसेप्शन उन्होंने मुंबई में दिया। दिल्ली वाले रिसेप्शन में पीएम मोदी भी नवविवाहित जोड़े को आर्शीवाद देने पहुंचे थे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग