24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट ने पत्नी को याद करते हुए कि फोटो शेयर, फैंस ने पूछा ये कौन है?

पत्नी के साथ फोटो शेयर करते हैं तो अनुष्का को भी टैग करते हैं। इसीके चलतेे कुछ फैंस ये मानने को तैयार नहीं थे कि फोटो में विराट और अनुष्का ही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 20 Feb 2018, 5:48 PM IST

Virat Kohli hugs Anushka Sharma

Virat Kohli hugs Anushka Sharma

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं और टी—20 मैचेज में व्यस्त हैं। इस व्यस्तता के बीच विराट ने समय निकालकर एक क्यूट फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस पोस्ट में शेयर की गई फोटो में कपल एक—दूसरे को प्यार जता रहा है। फोटो को शेयर करते ही इंटरनेट पर तूफान सा मच गया। ढेरों कमेंट और लाइक कुछ ही घंटों में आ गए। इसी बीच कुछ फैंस को समझ ही नहीं आया कि फोटो में विराट और अनुष्का हैं या कोई और अंजान कपल?

इंस्टाग्राम पर विराट ने जो फोटो शेयर किया है उसके साथ कैप्शन लिखा है, My one and only! इसके साथ ही विराट ने दो हार्ट शेप भी एड किए हैं। हालांकि विराट ने इस फोटो में पत्नी अनुष्का शर्मा को टैग नहीं किया है। अक्सर विराट जब भी पत्नी के साथ फोटो शेयर करते हैं तो अनुष्का को भी टैग करते हैं। इसीके चलतेे कुछ फैंस ये मानने को तैयार नहीं थे कि फोटो में विराट और अनुष्का ही हैं।

हालांकि अगर विराट की एक पुरानी पोस्ट को देखा जाए तो साफ हो जाता है कि फोटो विराट और अनुष्का की ही है। इस साल 3 जनवरी को विराट ने अनुष्का के साथ एक प्यारा सा फोटो शेयर किया था। इस फोटो का कैप्शन था, Cape Town is such a beautiful place and even more beautiful with my one and only! 👌❤ यहां भी विराट ने my one and only! फ्रेज का प्रयोग किया था। ये विराट का स्टाइल बन चुका है। जब कभी भी विराट अनुष्का से प्यार जताते हैं और फोटो शेयर करते हैं तो इस अंग्रेजी वाक्यांश का उपयोग करते नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें : करण की अगली फिल्म में सारा संग डेब्यू करेंगे सुनील शेट्टी के बेटे अहान!! सभी एक्टर्स से अलग है अंदाज!

यह भी पढ़ें : पैडमैन की सफलता को टीम के साथ सैलीब्रेट किया क्रिराज एंटरटेनमेंट ने, परी को लेकर हैं एक्साइटेड

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग