29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / ऐश्वर्या राय से नहीं टूटता रिश्ता अगर उस दिन विवेक ओबेरॉय नहीं करते वो गलती, कह दी थी ये बात

ऐश्वर्या राय से नहीं टूटता रिश्ता अगर उस दिन विवेक ओबेरॉय नहीं करते वो गलती, कह दी थी ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ सलमान खान और विवेक ओबेरॉय का नाम जोड़ा जाता रहा है। तीनों के कई किस्से भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। सलमान और ऐश्वर्या के बीच डेटिंग और फिर ब्रेकअप की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 25 Mar 2022, 1:03 PM IST

ऐश्वर्या राय से नहीं टूटता रिश्ता अगर उस दिन विवेक ओबेरॉय नहीं करते वो गलती, कह दी थी ये बात

ऐश्वर्या राय से नहीं टूटता रिश्ता अगर उस दिन विवेक ओबेरॉय नहीं करते वो गलती, कह दी थी ये बात

एक दौर ऐसा भी था जब ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय एक दूसरे के प्यार में पागल थे। लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया और अब एक दूसरे की शक्ल भी नहीं देखते। हालांकि ऐश्वर्या ने लाखों दिलों को तोड़ते हुए अभिषेक बच्चन का हाथ थामा, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनका नाम विवेक ओबेरॉय के अलावा सलमान खान से भी जुड़ा था।

इंडस्ट्री के चर्चित ब्रेकअप्स की जब भी बात होती है तो सलमान और ऐश्वर्या का नाम ज़रूर लिया जाता है। खबरों की माने तो फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान सलमान और ऐश्वर्या के बीच नजदीकियां बढ़ीं थीं जो जल्द ही प्यार में तब्दील हो गईं थीं। सलमान खान, ऐश्वर्या को लेकर ज़रुरत से ज्यादा पजेसिव थे। इसका नतीजा ये निकला कि इनका रिश्ता जिस तेजी से आगे बढ़ा था उतनी ही तेजी से इनके ब्रेकअप की ख़बर भी सामने आ गई थीं।

सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या विवेक ओबेरॉय के साथ सीरियस रिलेशन में आ गईं। विवेक हमेशा ही अपनी फिल्मों से ज्यादा ऐश्वर्या राय के साथ अपनी लवलाइफ को लेकर चर्चा में रहे। फिल्म 'क्यों हो गया ना' के दौरान विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय को एक दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों के बीच सबकुछ ठीक भी चल रहा था कि अचानक एक दिन विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सनसनी फैला दी।

विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय का अफेयर सलमान खान को बर्दाश नहीं हुआ और उन्होंने एक दिन विवेक को कॉल करके ना सिर्फ जमकर खरी खोटी सुनाई बल्कि धमका भी दिया था। जिस बात से विवेक आग बबूला हो गए और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने सलमान खान के साथ हुई बातचीत को भरी महफील में सबके सामने उगल दिया।

यह भी पढ़ें: विदेश में जाकर लुट गये थे ये सेलेब्स, किसी का लगेज हुआ गायब तो किसी की काट ली गई जेब

इस घटना के बाद जमकर हंगामा हुआ और विवेक ओबेरॉय को काम मिलना भी बंद हो गया। सिर्फ इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय ने इस घटना के बाद रिश्ता भी तो दिया। एक बार किसी इंटरव्यू में विवेक ने इशारों इशारों में कहा था कि उन्हें ऐसा स्टेप उठाने के लिए साथ के करीबी लोगों ने ही भड़काया था। जिसका साफ-साफ इशारा ऐश्वर्या की तरफ ही था।

दरसल विवेक ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए थे। यह सुनने के बाद सलमान काफी गुस्सा हुए थे और दोनों के बीच एक दरार आ गई थी।

यह भी पढ़ें: कामयाबी हासिल करने के लिए Saif Ali Khan ने Amrita Singh संग की थी शादी, मिलने लगी थी कई हिट फिल्में!