
vivek oberoi iifa
IIFA 2025: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय जल्द ही IIFA 2025 के शानदार इवेंट में शामिल होने जा रहे हैं। ये भव्य आयोजन जयपुर, राजस्थान में होगा और इस साल IIFA अपनी 25वीं सालगिरह (सिल्वर जुबली) मना रहा है।
विवेक ओबेरॉय न केवल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, बल्कि वे एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने भारतीय सिनेमा में कई शानदार किरदार निभाए हैं। वे मानवता और समाज सेवा से जुड़े कई अभियानों का हिस्सा रहे हैं। उनकी मौजूदगी इस इवेंट को और खास बना देगी।
IIFA अवॉर्ड्स भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित इवेंट्स में से एक है, जिसे दुनियाभर के फैंस देखते हैं। इस बार का आयोजन अलग ही स्तर पर होगा, क्योंकि यह इसकी 25वीं सालगिरह है। IIFA अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन 8-9 मार्च 2025 को जयपुर, राजस्थान में होने वाला है। इस उत्सव की शुरुआत शनिवार, 8 मार्च को शोभा रियलिटी IIFA डिजिटल अवार्ड्स के साथ होगी।
इसका ग्रैंड फिनाले रविवार, 9 मार्च को IIFA अवार्ड्स के साथ होगा, जिसमें सिनेमाई उत्कृष्टता का सम्मान किया जाएगा और वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा के गहन प्रभाव का जश्न मनाया जाएगा।
Updated on:
26 Feb 2025 05:37 pm
Published on:
26 Feb 2025 05:37 pm
