29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब फूल बेचने वाले बच्चे ने माधुरी दीक्षित को करवाया था स्टार होने का एहसास, पहली बार किसी ने मांगा ऑटोग्राफ

माधुरी ने साल 1984 में फिल्म 'अबोध' से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। लेकिन उन्हें असली पहचान साल 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' से मिली। इस फिल्म के बाद वह एक बड़ी स्टार बन गई थीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 24 Aug 2021, 5:31 PM IST

madhuri_dixit_1.jpg

Madhuri Dixit

नई दिल्ली। बॉलीवुड में धक धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित आज भी लोगों के दिलों में राज करती है। एक वक्त था जब वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार थीं। उनकी एक्टिंग के तो लोग दीवाने थे ही लेकिन उनकी खूबसूरती पर भी लोग मरते थे। माधुरी ने साल 1984 में फिल्म 'अबोध' से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। लेकिन उन्हें असली पहचान साल 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' से मिली। इस फिल्म के बाद वह एक बड़ी स्टार बन गई थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि माधुरी को पहली बार एक फूल बेचने वाले बच्चे ने स्टार होने का एहसास करवाया था।

तेजाब फिल्म से मिली सफलता
तेजाब फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ अनिल कपूर लीड रोल में थे। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया और फिल्म सुपरहिट रही। लेकिन इस फिल्म की रिलीज के वक्त एक्ट्रेस अपनी बहन की शादी के सिलसिले में माधुरी अमेरिका में थीं। शादी के बाद जब वह भारत लौट रही थीं तो उनके पास एक फूल बेचने वाला बच्चा दौड़ते हुए आया और ऑटोग्राफ मांगा। इस बारे में माधुरी ने अनुपम खेर के शो में बताया था।

ये भी पढ़ें: हनीमून पर बच्चों की तरह बर्ताव करने लगी थीं ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन ने किया था खुलासा

फूल बेचने वाले बच्चे ने मांगा ऑटोग्राफ
उन्होंने बताया कि जब फिल्म रिलीज हुई तो मैं अमेरिका में थी। मेरी बहन की शादी थी। मुझे फोन आया कि सुपरहिट है फिल्म। मैंने कहा ये बहुत अच्छी बात है। उन्होंने आगे बताया कि तब तक ऐसे कभी किसी ने मुझे सड़क चलते पहचाना नहीं था या ये नहीं कहा था कि ऑटोग्राफ दे दो। मुझे याद है, मैं एयरपोर्ट से घर जा रही थी। इस दौरान मेरी गाड़ी सिग्नल पर रुकी तो मुझे देखकर एक फूल बेचने वाला बच्चा दौड़ते हुए आया और कहने लगा कि - आप मोहिनी ही हैं ना ? बच्चे का उन्हें मोहिनी नाम से जानने पर माधुरी हैरान रह गई थीं। इसके बाद बच्चे ने माधुरी के हाथ में एक कागज पकड़ाते हुए उनसे ऑटोग्राफ मांगा। खास बात ये थी कि उस बच्चे का ये मांगा हुआ ऑटोग्राफ माधुरी की ज़िंदगी का पहला ऑटोग्राफ था। इसके बाद ही माधुरी को एहसास हुआ कि अब वो एक स्टार बन चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: बेटी आराध्या के साथ नजर आईं ऐश्वर्या राय बच्चन, यूजर्स बोले- ऐश बनने वाली है मां

अनिल कपूर के साथ की 17 फिल्में
बता दें कि 80-90 के दशक में माधुरी दीक्षित का स्टारडम चरम पर था। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। जिसमें से अनिल कपूर के साथ उन्होंने 17 फिल्मों में काम किया। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। माधुरी ने राम लखन, परिन्दा, त्रिदेव, किशन-कन्हैया, बेटा, खलनायक, हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, पुकार और देवदास जैसी फिल्में देकर बड़ा मुकाम हासिल किया।