एंकर का सवाल थोड़ा अटपटा जरूर था हालांकि इसके बाद अभिषेक ने जो किया वो काफी चर्चाओं में रहा था। एंकर के सवाल पर ऐश्वया हंसने लगी और फिर अभिषेक की तरफ घूमीं और उनका हाथ पकड़ कर बोलीं- बेबी गो अहेड। इसके बाद अभिषेक ने ऐश्वर्या को किस कर लिया। बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का वह इंटरव्यू इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। इस इंटरव्यू के दौरान दोनों ने अपने करियर और निजी जिंदगी को लेकर ढेर सारी बातें की थीं। हालांकि, बाद में अभिषेक बच्चन ने बताया कि भारत में कैमरे के सामने बहुत कुछ नहीं होता, जो वेस्टर्न कंट्री में खुले तौर पर होता है।