नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की गिनती टॉप एक्टर्स में होती है। उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाई है। आज हर साल की उनकी तीन से चार फिल्में रिलीज होती है और हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का बिजनेस करती हैं। हालांकि, फिल्मों के अलावा अक्षय अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी काफी चर्चा में रहे हैं। सभी जानते हैं कि अपनी जवानी के दिनों में अक्षय काफी आशिक मिजाज हुआ करते थे। लेकिन एक बार अक्षय कुमार का उनके लव लेटर के कारण बुरी तरह मजाक बन गया था।