निल कपूर और माधुरी दीक्षित ने 'तेजाब' (1988), 'राम लखन' (1989) और 'किशन कन्हैया' (1990) और 'बेटा' (1992) जैसी 12 से अधिक फिल्मों में एक साथ काम किया है। साल 1992 में पहली बार दोनों एक साथ फिल्म 'बेटा' में नजर आए और तभी से इनके अफेयर की खबरें आने लगीं। उस समय के दौरान अनिल कपूर पहले से ही शादीशुदा थे। साल 1984 में अनिल कपूर सुनीता कपूर संग विवाह के बंधन में बंधे थे परंतु इन सबके बावजूद भी एक समय ऐसा भी आया था, जब शादी शुदा अनिल कपूर के साथ माधुरी दीक्षित का नाम जोड़ा गया था।