1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के बाद इंदौर में बाइक पर Sara Ali Khan के साथ घूमते नजर आए Vicky Kaushal

विक्की कौशल और सारा अली खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल इन दिनों सारा अली खान और विक्की कौशल और अपनी नई फिल्म की ‘लुक्का-छुप्पी 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 26 Dec 2021, 11:18 PM IST

vicky-sara.jpg

बॉलीवुड के हैंडसम हंक विक्की कौशल (vicky kaushal) हाल ही में कैटरीना कैफ ( kaitrina kaif) के साथ शादी के बंधंन में बंधे हैं। कैटरीना और विक्की की शादी ने खूब सुर्खिया बटोरी थी। और सोशल माडिया पर इनकी शादी की तस्वीरों ने चोरो तरफ हल्ला बोल कर दिया था। शादी के कुछ समय बात ही यह कपल अपने अपने काम पर वापिस लौट चुका है। तो वहीं अभिनेत्री सारा अली खान (sara ali khan) भी जल्द ही ‘अतरंगी रे’ में धनुष (dhanush)और अक्षय कुमार ( akshay kuamr) के साथ नजर आ रही हैं। और अभिनेत्री की यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस एक के बाद एक हिट दे रही हैं। लेकिन इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह विक्की कौशल के साथ वाइक पर नजर आ रही हैं आखिर क्या है पूरा माजरा...

यह भी पढ़ें- ट्विंकल की शादी से पहले अक्षय कुमार के बारे में ये बात जानते थे राजेश खन्ना, एक्ट्रेस ने जैकी श्रॉफ के सामने किया बड़ा खुलासा

दरसल प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में इन दिनों लुक्का-छुपी 2 की शूटिंग की जा रही है शूटिंग में शामिल होने के लिए अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री सारा अली खान पिछले कई दिनों से इंदौर में हैं। फिल्म की शूटिंग शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में की जा रही है। जिसमें मुख्य तौर पर सराफा राजवाड़ा बड़ा रावला छतरीपुरा सहित अन्य क्षेत्र शामिल है।

फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए फैंस हर रोज शूटिंग वाली जगहों पर पहुंच रहे हैं। सारा अली खान ने इससे पहले एक कोचिंग में बच्चों के साथ भी शूटिंग की थी। इसी के आगे का सीन जहां विक्की कौशल उन्हें लेने के लिए पहुंचें उसी सीन को फिल्माया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो सारा फिल्म में टीचर के रूप में नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें-जब सैफ अली खान को डांस क्लब में लड़कियों के साथ नाचना पड़ा था भारी, मांगनी पड़ी थी कैमरे के सामने मांफी