23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये क्या कर रही हो’…जब कैमरे के सामने अनुष्का शर्मा को Kiss करने लगीं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा कभी एक साथ किसी फिल्म में नजर नहीं आई, लेकिन रियल लाइफ में दोनों की दोस्ती काफी शानदार है जिसका सबूत कई मौकों पर देखने को मिल चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 2 May 2022, 3:19 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की कैटफाइट अक्सर सुर्खियों में रहती हैं लेकिन इनकी दोस्ती कम ही मौकों पर देखने को मिलती हैं। ऐसे में आज हम आपको दो बड़ी अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा की दोस्ती के बारे में बताने जा रहे है। बॉलीवुड की दो बड़ी एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा कभी एक साथ किसी फिल्म में नजर नहीं आई, लेकिन रियल लाइफ में दोनों की दोस्ती काफी शानदार है जिसका सबूत कई मौकों पर देखने को मिल चुका है।

वहीं, एक बार तो दीपिका, पपराजी के सामने पोज देते हुए अचानक अनुष्का को किस कर बैठी थीं। दीपिका के इस कारनामे पर देखने वाले तो चौंक ही गए थे लेकिन खुद अनुष्का भी हैरान रह गई थीं। हालांकि, दीपिका ठहाके लगाती दिखाई दी थीं। इन दोनों का ये वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चाओं में रहा था।

अनुष्का शर्मा और दीपिका का यह वीडियो साल 2015 का है। इस वीडियो में व्हाइट आउटफिट पहने अनुष्का शर्मा पपराजी के सामने पोज दे रही थीं तभी अचानक पीछे से दीपिका पादुकोण आ जाती हैं और अनुष्का के गाल पर किस कर देती हैं। वहीं, दीपिका के इस कारनामे पर अनुष्का चौंक जाती हैं और उनसे पूछती हैं कि 'ये क्या कर रही हो'। हालांकि, बाद में दोनों मुस्कुराते हुए साथ में फोटो खिंचवाती नजर आती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका ने फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं। लव आज कल, हाउसफुल, रेस 2, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस, गोलियों की रासलीला राम लीला जैसी सुपरहिट फिल्मों का वह हिस्सा रह चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म गहराइयां में देखा गया था। यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। इससे पहले आई फिल्म 83 में भी वह नजर आ चुकी हैं। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। वहीं अनुष्का ने अपनी अपकमिंग फिल्म इंडियन विमेन क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चकड़ा एक्सप्रेस' के लिए क्रिकेट की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले ग्राउंड से उनकी ट्रेनिंग की कुछ फोटोज भी सामने आई थीं। इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग मई-जून महीने में कोलकाता में शुरू होगी। इस फिल्म का डायरेक्शन प्रॉसित रॉय कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-एक्ट्रेस बनने का सपना और इतनी सी रकम लेकर मुंबई आई थीं कैटरीना कैफ, काफी स्ट्रगल के बाद अब जीती हैं लग्जरी लाइफ

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग