नई दिल्ली। When Jaya Bachchan called Aishwarya Rai Bachchan nurse of Aaradhya: सास-बहू का रिश्ता सबसे अलग होता है, जिसमें कभी प्यार देखने को मिलता तो कभी नोंक-झोक। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई सास-बहू की जोड़ियां हैं, जो अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और उनकी सास जया बच्चन (Jaya Bachchan) का आता है। खबरों के अनुसार दोनों के बीच बेहद अच्छे संबंध नहीं हैं। इन अफवाहों पर जहां दोनों ने कभी कोई बात नहीं की है। वहीं, कई मौकों पर दोनों हमेशा एक-दूसरे पर प्यार लुटाती नजर आई हैं, जिसे देखकर लगता है कि दोनों के बीच अच्छे रिलेशन हैं।