22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब फिल्म के सेट पर फूट फूट कर रोई थी जूूही चावला, सलमान करना चाहते थे शादी

अपने जमाने की सबसे खूबशूरत अदाकारा जूही चावला को कौन नहीं जानता। कहा जाता है कि अंदाज फिल्म के गाने खड़ा है खड़ा है के लिरिक्स इतने वल्गर थे कि गाने की शूटिंग के बाद जूही चावला फूट-फूटकर रोई थीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 13 Nov 2021, 12:51 PM IST

juhi

अब भले ही जूही फिल्मों से दूर हो गईं हों लेकिन अपने समय में उन्होंने लोगों के दिलों में ख़ास जगह बनाई थी। सिर्फ आम लड़के ही नहीं बल्कि सुपरस्टार सलमान खान तक उनके प्यार में पागल थे। जी हाँ, सलामन खान जूही से शादी करना चाहते थे लेकिन यह संभव नहीं हो सका। आप सभी को बता दें कि फिल्मों में आने से पहले जूही चावला ने साल 1984 में मिस इंडिया का खिताब जीता। इस खिताब को जीतने के बाद उनके फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1986 से हुई। उन्होंने फिल्म सल्तनत से बॉलीवुड में डेब्यू किया, लेकिन उनकी यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

इस फिल्म के बाद उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और उनके जीवन को बदलने वाली फिल्म रही 'कयामत से कयामत तक'। जूही चावला के करियर के लिए यह फिल्म टर्निंग पॉइंट साबित हुई। यह फिल्म सुपरहिट हुई और इसी फिल्म के बाद जूही रातोंरात सुपरहिट हो गईं। 'यस बॉस', 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी' और 'दीवाना मस्ताना' जैसी कई फिल्मों में काम कर जूही सुपरहिट हो गईं। वैसे बहुत कम लोग जानते हैं कि साल 1994 में उनकी और अनिल कपूर की फिल्म अंदाज आई थी और इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग के बाद जूही चावला फूट-फूटकर रोई थीं। कहा जाता है कि अंदाज फिल्म के गाने खड़ा है खड़ा है के लिरिक्स इतने वल्गर थे कि गाने की शूटिंग के बाद जूही चावला फूट-फूटकर रोई थीं।

यह भी पढ़ें-उमराव जान के सेट पर जेपी दत्ता ने क्यों फाड़ दिये थे ऐश्वर्या के कपड़े

जूही की शादी साल 1998 में मशहूर उद्योगपति जय मेहता से हुई और अब उनकी एक बेटी 'जाह्नवी' और एक बेटा' अर्जुन' है। खैर सलमान खान ने अपने करियर की शुरुआत में जूही का हाथ उनके पिता से माँगा था लेकिन उस समय जूही सुपरहिट थीं और उनके पिता ने सलमान को साफ़ मना कर दिया था। सलमान ने खुद इस बारे में बताया था और कहा था- 'शायद वे सही मैच नहीं थे।' खैर आज तक सलमान खान सिंगल हैं।

यह भी पढ़ें-जब जेल में बंद थे सलमान खान तो एक बार ही मिलने गईं मां सलमा, जेलर ने कह दी थी ये बात