26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा को कह दी थी ये बड़ी बात, दोनों के रिश्ते में आ गई थी कड़वाहट

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और फिल्ममेकर करण जौहर भले ही अब काफ़ी अच्छे दोस्त हो लेकिन एक समय ऐसा भी था जब दोनों के रिश्ते में काफ़ी ज़्यादा दरार आ गया था। चलिए जानते हैं क्या हुआ था ऐसा...
2 min read
Google source verification

•

image

Manisha Verma

•

Apr 23, 2022

priyanka_chopra.jpg

,,

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी बात को लेकर सुर्ख़ीयों में बनी रहती हैं। बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय से लाखों लोगों को दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री अब अपना जादू हॉलीवुड में भी चला रही हैं। वही प्रियंका चोपड़ा अक्सर कंट्रोवर्सी से घिरी भी दिखती हैं। किसी ना किसी चीज को लेकर।

बहुत कम ही लोग हैं जो जानते होंगे कि बॉलीवुड के सारे बड़े अभिनेताओं के साथ प्रियंका चोपड़ा के काफ़ी ख़ास रिश्ते हैं। लेकिन यह कहना भी ग़लत नहीं होगा कि प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड में सभी लोग दोस्त नहीं हैं। हम बात साल 2017 कि कर रहे हैं। चलिए जानते हैं साल 2017 में क्या हुआ था।

बता दें कि हम बाद साल 2017 की कर रहे हैं। जब प्रियंका चोपड़ा करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंची थी। जहां शो के होस्ट यानी करण जौहर ने कुछ ऐसा कॉमेंट कर दिया जिसे सुन सभी लोग दंग रह गए थे। करण जौहर ने रैपिड फ़ायर राउंड के बारे में बताते हुए प्रियंका से कहा कि अगर तुम ने लाइफ़ में ये सभी विशेष काम किया है तो तुम्हें कॉफ़ी शीप लेनी चाहिए।

बता दें कि करण जौहर आगे कहते हैं कि हम सब ने तुम्हारी हॉलीवुड उपलब्धि के बारे में सुना हैं। जैसे आप वहां रह रही है और काम कर रही है आप हर रेड कार्पेट में गई हैं। लेकिन इसके बाद करण जौहर आगे कहते हैं कि बहुत हो गयी तुम्हारी तारीफ़, बहुत हो गया तुम्हारा ग्लोबल अचीवमेंट, तुम एक हिन्दी फ़िल्म की एक्ट्रेस हो और अपनी औक़ात में रहो, तब से दोनों के बीच में कड़वाहट आ गई थी। हालांकि धीरे धीरे दोनों के बीच में दूरियां कम हो गई और फिर से दोनो एक अच्छे दोस्त बन गए।

यह भी पढ़ें- 'शुरुआत में स्टूडियो से साफ करती थी उल्टियां, पर्सनल लाइफ पर रवीना टंडन ने किया कई खुलासे

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग