नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। खबरें हैं कि करीना फरवरी महीने में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी बेबो काफी एक्टिव नजर आई हैं। कभी उन्हें शूट करते हुए देखा गया तो कभी योगा करती हुईं अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।