
बॉलीवुड में माला सिन्हा के चाहने वाले कम नहीं थे। वह 80 के दशक में दर्शकों के दिलों पर राज किया करती थी। उनकी एक्टिंग और गायिका के लोग दीवाने थे।आपको बता दे ऐक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि एक्टर्स के फैन भी हैरान गो गए। माला सिन्हा के घर के बाथरूम में लाखों रुपया मिले थे और जब ये बात लोगों को पता चली तो वह दंग रह गए। माला के बारे में यह अनसुनी किस्सा के बारें में हम आज आपको बताने जा रहे हैं।
माला सिन्हा का बचपन में नाम आल्डा सिन्हा था। लेकिन बचपन में लोग उनके नाम का मज़ाक बनाकर डालडा कहते थे। उसके बाद एक्ट्रेस ने अपना नाम बदलकर माला सिन्हा रख लिया था। माला ने अपने फ़िल्म की शुरुआत बंगाली फ़िल्मों से की थी। फ़िल्म में आने से पहले माला रेडियो पर गाना गाया करती थी। माला की आवाज़ बेहद सुरीली थी। बंगाली फ़िल्मों में काम करने के बाद माला ज़्यादा फ़ेमस नहीं हो पाई जिसके बाद वह मुंबई आ गई।
सपनों की नगरी मुंबई ने माला को नाम शोहरत और दौलत सब कुछ मिल दिया। एक दिन अचानक माला सिन्हा की मुलाक़ात गुरुदर्त से हो गई। गुरु दत्त ने माला की ख़ूबसूरती देखकर उन्हें फ़िल्म में काम करने के लिए रख लिया। 1957 में आयी फ़िल्म ‘ प्यासा’ मैं माला सिन्हा को कास्ट किया गया था। निर्माता निर्देशक और अभिनेता गुरुदत्त ही थे। यह फ़िल्म रिलीज़ होने के बाद सुपरहिट साबित हुई थी जिसके बाद माला को पहचान मिली थी।
फिर क्या था फिर एक के बाद एक माला को फ़िल्मों का ऑफ़र मिलते गया और उन्होंने एक से बढ़कर एक फ़िल्मों में काम भी किया। जिसके बाद दर्शकों के दिलों में माला राज करने लगी थी और लोग उन्हें देखना पसंद करने लगे थे। लोग इनकी एक्टिंग के दिवाने हो गए थे।
ख़ूब नाम और पैसा कमाने वाली अभिनेत्री के बारे में अक्सर ये अफ़वाहें सामने आती थी कि वह बहुत ही कंजूस हैं। यहां तक की माला ने अपने घर में एक भी नौकर चाकर नहीं रखे थे। वो पैसे बचाने के लिए ख़ुद ही काम किया करती थी। लेकिन एक बार माला के मुंबई स्थित घर पर इनकम टैक्स ने छापा मार दिया। इस दौरान उनके बाथरुम के दीवारों से 12 लाख रुपये बरामद हुए थे। उस ज़माने में इतने रुपये बहुत मायने रखा करते थे।
इनकम टैक्स के अधिकारी इन पैसों को जब्त करना चाहते थे। जिसके बारे में बातें चल रही थी। लेकिन माला ने इसी दौरान अदालत में एक चौंका देने वाला बयान दिया जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। माला सिन्हा ने इन पैसों को बचाने के लिए यह बयान दे दिया कि उन्होंने वेश्यावृत्ति कर के यह पैसे कमाए हैं।
कहा तो यह भी जाता है कि माला के पिता अल्बर्ट इन पैसों को अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहते थे जिसके कारण उन्होंने वक़ील से यह सलाह ली थी की माला बयान में यह कहेंगी। लेकिन इसके बाद माला सिन्हा को लोग अलग नज़रिए से देखने लगे। फिर साल उन्हें 1966 में एक्टर्स ने नेपाली एक्टर से शादी रचा ली थी।
माला ने जहां 100 से ज़्यादा हिट फ़िल्में दी थी वहीं उनकी बेटी ने बॉलीवुड में क़दम रखते ही फ़्लॉप साबित हो गई जिसके बाद माला ने शर्म से बॉलीवुड से दूरी बना लिया और अपनी बेटी के साथ अलग रहने लगी।
Updated on:
04 Feb 2022 03:35 pm
Published on:
04 Feb 2022 11:37 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
