सबसे पहले मेरा देश है
इसके आगे नाना पाटेकर ने पाकिस्तानी कलाकारों के लिए कहा था, 'सबसे पहले मेरा देश है। देश के अलावा मैं किसी को जानता नहीं और न मैं जानना चाहूंगा। कलाकार देश के सामने खटमल की तरह हैं। हमारी कीमत कुछ नहीं है। पहले मेरा देश है।' बता दें कि उस वक्त एक्टर अजय देवगन ने भी पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर लगे बैन का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था, 'यह समय है राष्ट्र के साथ खड़े होने का।'