
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने एक बार एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान से शादी करने की इच्छा जताई थी। नोरा ने यह बात करीना कपूर को उनके चैट शो 'वॉट वुमन वान्ट' में कही थी। नोरा की यह इच्छा सुन एक बार तो करीना चौंक गई थीं। हालांकि उन्होंने नोरा को जवाब भी दिया था।
नोरा ने तैमूर से शादी करने की जताई इच्छा
दरअसल, करीना कपूर के शो 'वॉट वुमन वान्ट' में एक बार नोरा फतेही गेस्ट के रूप में पहुंची थीं। इस शो पर नोरा ने करीना के बेटे तैमूर को लेकर कहा था कि जब तैमूर बड़ा हो जाएगा, तब वह उनसे शादी करना चाहेंगी। करीना ने कहा कि उनके पति सैफ अली खान और वे खुद नोरा के डांस मूव्ज से प्रभावित हैं। इस पर नोरा ने करीना को धन्यवाद देते हुए कहा कि,'मैं उम्मीद कर रही हूं कि जब तैमूर बड़ा हो जाएगा, तो हम उसकी और मेरी सगाई या शादी के बारे में सोच सकते हैं।
चौंक गई करीना
नोरा की यह बात सुन कुछ सेकंड्स के लिए तो करीना चौंक गई थीं। हालांकि बाद में हंसते हुए बोलीं,'फिलहाल, वह चार साल का है। मुझे लगता है कि अभी बहुत लम्बा समय है।' इस पर नोरा ने मुस्कुराते हए जवाब दिया,'ठीक है, मैं इंतजार करूंगी।'
फोटोग्राफर्स के फेवरिट तैमूर
गौरतलब है कि तैमूर, करीना और सैफ अली के पहले बेटे हैं। क्यूट और मासूम तैमूर तब से चर्चित हैं जब वे बहुत छोटे थे। उनकी अदाएं, फोटोग्राफर्स बात करने का तरीका और प्यारी बातें फैंस को पसंद आती हैं। वे मीडिया फोटोग्राफर्स के फेवरिट हैं। शुरूआत में तैमूर फोटोग्राफर्स को देख घबराते थे, लेकिन धीरे-धीरे वह खुद पोज देने लगे हैं। अब तैमूर का छोटा भाई भी आ गया है। इसी साल करीना ने अपने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया है।
View this post on InstagramA post shared by nora fatehi (@norafatehi)
दोनों के नामों को लेकर हुई ट्रोलिंग
जब करीना और सैफ ने अपने पहले बेटे का नाम तैमूर रखा था, तो लोगों ने खूब ट्रोल किया था। लोगों का कहना था कि उन्होंने जो नाम रखा है वह भारतीयों पर अत्याचार करने वाला शासक था। उसने भारत को लूटा था। तैमूर को लेकर टीवी शोज पर डिबेट तक होने लगी थी। इसके बाद जब करीना की बुक से उनके दूसरे बेटे का नाम पता चला, तो भी लोगों ने इस कपल को वैसे ही ट्रोल किया।
Published on:
24 Aug 2021 05:15 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
