दरहसल एक इंटरव्यू में पद्मिनी ने बताया कि कैसे वे ऋषि के गाल के पास अपना हाथ ले जाकर धीमा कर देती थीं, लेकिन फिल्म के निर्देशक राज कपूर ने उन्हें जोर से थप्पड़ मारने के लिए कहा था। पद्मिनी कोल्हापुरे शूटिंग को याद करते हुए बोलीं, ‘मुझे थप्पड़ मारने का सीन याद है। मुझे ऋषि कपूर को थप्पड़ मारना था और एक्शन सीन में अक्सर जैसा होता है, थप्पड़ वाले सीन को एक्शन के साथ सिंक्रनाइज करते हैं।’ लेकिन राज (कपूर) चाचा ऐसा नहीं चाहते थे, वह चाहते थे कि मैं उन्हें थप्पड़ मारूं, और फिर उन्होंने कहा 'नहीं नहीं तुम थप्पड़ मारो। मुझे वह रियल तरह का शॉट चाहिए'। तब चिंटू ने मुझसे कहा 'तुम आगे बढ़ो और मुझे थप्पड़ मारो'