script

प्रोड्यूसर संग भागकर पद्मिनी कोल्हापुरे ने रचाई थी शादी, प्रिंस चार्ल्स को सरेआम किया था किस

locationनई दिल्लीPublished: Nov 01, 2021 02:05:44 pm

Submitted by:

Sneha Patsariya

70 और 80 के दशक में अपनी खूबसूरती के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे(Padmini Kolhapure) सत्यम शिवम सुंदरम और प्रेम रोग जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आई अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी ने फिल्म प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा संग महज 21 साल की उम्र में शादी रचाई थी|

padmini
पद्मिनी कोल्हापुरी का आज 56वां जन्मदिन है। अपने करियर में पद्मिनी कोल्हापुरी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जो आपने देखी ही होंगी। पद्मिनी कोल्हापुरी कि हिट फिल्मों की लिस्ट में ‘प्रेमरोग’, ‘विधाता’, ‘प्यार झुकता नहीं’, ‘सौतन’, ‘वो सात दिन’, ‘स्वर्ग से सुंदर’, ‘प्यार के काबिल’, ‘दाता’, ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ जैसी फ़िल्में शामिल हैं। पद्मिनी कोल्हापुरी का जन्म 1 नंवबर, 1965 को महाराष्ट्रीयन परिवार में हुआ था और वह बचपन से ही फिल्मों में एक्टिव हो गईं थीं।
यह भी देखें- मुमताज से बात करना तो दूर, हेलो तक नहीं कहती थीं कोई एक्ट्रेस, कुर्सी लेकर बैठ जाती थीं दूर

उन्होंने मात्र 10 साल की उम्र में फिल्म ‘इश्क इश्क इश्क’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग करियर शुरू किया था। इस फिल्म के बाद ‘सत्यम शिवम सुन्दरम’, ‘साजन बिना ससुराल’ ,’थोड़ी सी बेवफाई’ जैसी फिल्मों में अदाकारा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। वहीं उसके बाद साल 1980 में आई फिल्म ‘इंसाफ का तराजू’ में अपनी एक्टिंग के लिए उन्हें पहली बार फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। बहुत कम लोग जानते हैं कि पद्मिनी ने मात्र 21 साल की उम्र में घर से भागकर शादी कर ली थी। जी दरअसल, एक फिल्म में काम करते-करते उन्हें प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा से प्यार हो गया था और दोनों शादी करनाा चाहते थे लेकिन उनके घरवाले नहीं माने। ऐसे में दोनों ने घर से भागने का फैसला कर लिया। आपको बता दें कि दोनों की मुलाकात फिल्म ‘ऐसा प्यार कहां’ (1986) के सेट पर शुरू हुई थी।
यह भी देखें- कृति सेनन ने बताया कि किस तरह के लड़के से करेंगी शादी

उस समय इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती पद्मिनी के को-स्टार थे। वहीं डायरेक्टर विजय सदाना की इस फिल्म के प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा थे और पद्मिनी के परिवार वाले प्रदीप के साथ उनके रिश्ते को लेकर खुश नहीं थे। इसी के चलते पद्मिनी को भागकर शादी करनी पड़ी। आज दोनों का एक बेटा है जिसका नाम प्रियांक है। वैसे पद्मिनी उस समय सुर्ख़ियों में आईं थीं जब साल 1980 में प्रिंस चार्ल्स भारत दौरे पर आए थे। उस दौरान प्रिंस के चारों ओर z-सिक्युरिटी थी लेकिन किसी बात की परवाह किए बगैर पद्मिनी ने उनके गाल पर जबरदस्ती किस कर लिया था। फिलहाल पद्मिनी को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।13:32

ट्रेंडिंग वीडियो