
Ranveer Singh alleged Aditya Roy Kapoor
नई दिल्ली। बॉलीवुड के स्टाइलिश स्टार रणवीर सिंह जहां अपने अजीबो-गरीब फैशनसैंस के लेकर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं वहीं दूसरी ओर दीपिका के साथ उनके रोमांस भी हर स्पॉट पर देखे जा सकते है। आज वो भले ही दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वो दीपिका से नही बल्कि किसी और लड़की पर जान छिड़कते थे। कॉलेज लाइफ में रणवीर सिंह का दिल किसी और लड़की के लिए धड़कता था। उस लड़की से वो काफी प्यार करते थे। जिसका खुलासा उन्होंने खुद नेहा धूपिया के चैट शो ‘नो फिल्टर नेहा में किया था। इस दौरान रणवीर ने यह आरोप भी लगाया कि एक्टर आदित्य रॉय कपूर की वजह से वो लड़की उनसे हमेशा के लिए दूर हो गई।
'आदित्य के कारण ब्रेकअप कर लिया'
रणवीर सिंह ने साल 2017 में नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा 2' में बताया था कि,'वह जूनियर कॉलेज की हर लड़की के लिए फेंटेसी की तरह था और जिस लड़की को लेकर मैं सीरियरस था, वह अब शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। मैं उसे बहुत पसंद करता था, मैं उसे लेकर पागल था। करीब 4-5 साल मैं उसे लेकर पागल था। इसके बाद उसने मुझसे ब्रेकअप कर लिया। ऐसा उसने एक आदित्य रॉय कपूर के कारण मुझसे ब्रेकअप कर लिया।'
View this post on InstagramA post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)
'मैं नहीं जानता क्यों ब्रेकअप हुआ'
रणवीर के आदित्य पर इस तरह का आरोप लगाने के करीब 3 साल बाद आदित्य ने इस मामले पर अपना स्टेंड क्लियर किया। उन्होंने मुंबई मिरर से बातचीत में चीजें क्लियर की। उन्होंने कहा,'हो सकता है, मैं यह नहीं जानता कि उस लड़की ने रणवीर से क्यों ब्रेकअप किया।' यह बताते हुए कि उन्होंने रणवीर की गर्लफ्रेंड नहीं चुराई, एक्टर ने कहा,'उनके ब्रेकअप के करीब 8 महीने बाद मैंने उसे डेट करना शुरू किया था।'
गौरतलब है कि रणवीर अब दीपिका पादुकोण के साथ हैप्पी मैरिज लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। दोनों को संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रामलीला, रास-लीला' के दौरान प्यार हुआ। दोनों ने भंसाली की एक और फिल्म 'बाजीराव मस्तानी और पद्मावत' में साथ काम किया था। और 14 नवंबर, 2018 को इटली में दोनों ने शादी की।
Updated on:
27 Sept 2021 12:19 pm
Published on:
23 Aug 2021 07:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
