
मुंबई। क्रिकेट और बॉलीवुड का पुराना नाता रहा है। नीना गुप्ता से लेकर अनुष्का शर्मा तक कई नाकाम, कामयाब और रिलेशन की खबरों से लबरेज रहा है क्रिकेट-बॉलीवुड का रिश्ता। पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से अफेयर की खूब खबरें देखने को मिलींं। इनमें से एक थी वर्तमान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा की कहानी। वैसे तो इमरान का नाम कई एक्ट्रेसेस से जुड़ा, लेकिन कहा जाता है कि रेखा से करीब-करीब उनकी शादी होने ही वाली थी। आइए जानते हैं तब दोनों को लेकर क्या खबरें थीं—
रेखा की मां ने कह दी थी 'हां'
उस जमाने की कई रिपोर्ट्स में रेखा और इमरान खान के अफेयर के चर्चे होते थे। कहा जाता है कि रेखा और इमरान प्यार में पड़ गए थे। इतना ही नहीं, ऐसी भी खबरें थीं कि रेखा की मां ने इस रिश्ते के लिए हां तक कह दी थी। इंस्टाग्राम पर वायरल एक पोस्ट में 1985 का एक लेख शेयर किया गया है जिसमें ये दावा किया गया है। पोस्ट के अनुसार, भारतीय फिल्म पत्रिका 'मूवी' में छपी एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इमरान खान पूरे अप्रेल माह के लिए मुंबई में रूक गए थे। इस दौरान रेखा और इमरान के बीच काफी मुलाकातें हुईं। दोनों नाइटक्ल्ब्स और समुद्र बीच पर देखे जाते थे। इसी रिपोर्ट में कहा गया कि उनकी मां का कहना था कि अगर रेखा के लिए कोई सही जीवनसाथी है तो इमरान खान के अलावा कोई नहीं है। वह इस रिश्ते के लिए दिल्ली गईं और एक ज्योतिषी से मिलीं। वह जानना चाहती थीं कि क्या इमरान उनकी बेटी के लिए सही पार्टनर होंगे या नहीं। ज्योतिषी ने क्या कहा ये कोई नहीं जानता, लेकिन ज्योतिषी के अनुसार रेखा की मां मान चुकी थीं कि इमरान का परिवार में जुड़ना अच्छा रहेगा।
यह भी पढ़ें : रेखा और मुकेश अग्रवाल की कुछ महीनों की लव स्टोरी
'मैंने रेखा के साथ न भूल सकने वाला समय बिताया'
एक समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में इमरान खान ने कहा था,'मैंने रेखा के साथ न भूल सकने वाला समय बिताया, लेकिन अब मुझे इस रिलेशनशिप से बाहर आना होगा। मेरा किसी भी फिल्म एक्ट्रेस से शादी करने का इरादा नहीं है।' हालांकि रेखा ने इस रिलेशनशिप पर कभी कोई बयान नहीं दिया। बाद में रेखा का नाम जीनत अमान और शबाना आजमी से भी जोड़ा गया।
Published on:
11 May 2021 08:41 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
