संजय के पिता सुनील दत्त को संजय के गांजे और ड्रग्स की लत के बारे में कोई खैर खबर नहीं थी, लेकिन उनकी मां नरगिस को इसका एहसास हो गया था। लेकिन इस बारे में उन्होंने पति सुनील दत्त को कुछ नहीं बताया। उन्हें लगा की वो प्यार से अपने बेटे को लाइन पर ले आएंगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। जब सुनील दत्त को इस बारे में पता चला, तो उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा।