बता दें कि शाहरुख खान ने स्टार होने के बावजूद घर में बेटे आर्यन के लिए एक नियम बना रखा है। आर्यन को घर में बिना शर्ट के घूमने की मनाही है। इस बारे में बात करते हुए शाहरुख ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे लगता है कि पुरुषों को घर में मां, बहन और महिला मित्रों के सामने शर्टलेस नहीं घूमना चाहिए। मैं आर्यन को हमेशा टी-शर्ट पहने रहने के लिए कहता हूं। जब हम अपनी मां, बहन, बेटी और महिला मित्रों को बिना कपड़ों के देखने में कम्फर्टेबल नहीं हैं तो लड़कों को ऐसा करने की छूट क्यों दें। जिन चीजों के लिए महिलाओं को मनाही है तो वो पुरुष क्यों करें?'