जब शाहरुख खान ने गूगल के CEO सुंदर पिचाई से की खास बात, बताया किस फील्ड में बनाना चाहते थे करियर
नई दिल्लीPublished: Oct 07, 2021 01:24:42 pm
क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान एक्टिंग में अपना करियर नहीं बनाना चाहते थे। बल्कि वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते थे। इस बात का खुलासा शाहरुख ने गूगल के CEO सुंदर पिचाई के सामने किया था।


shah rukh khan sundar pichai
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की दुनियाभर में पॉपुलैरिटी है। उनकी लाखों-करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का बिजनेस करती हैं। वह कई दशकों से बॉलीवुड पर राज करते आ रहे हैं। उन्हें रोमांस का किंग भी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान एक्टिंग में अपना करियर नहीं बनाना चाहते थे। बल्कि वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते थे। इस बात का खुलासा शाहरुख ने गूगल के CEO सुंदर पिचाई के सामने किया था।