नई दिल्ली: एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के पिता मंसूर अली खां पटौदी (Mansoor Ali Khan Pataudi) और शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) की लव स्टोरी काफी दिलचस्प थी। जहां शर्मिला अपने समय की टॉप एक्ट्रेस थीं। वहीं, बिकिनी पहनने और धर्म के बाहर जाकर शादी करने को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं। लेकिन ये बिकिनी के पोस्टर उनके लिए मुसीबत बन गए थे। जिसके कारण उन्हें पूरे मुंबई से अपने ये पोस्टर हटवाने पड़े थे। आइये ये जानते हैं आगे की बात।