नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की बेटी व एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 9 जून, 1985 को हुआ था। सोनम कपूर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि, उनकी झोली में कुछ ही हिट फिल्में आई हैं। फिल्मों के अलावा, सोनम कपूर अपने फैशन सेंस और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं। बॉलीवुड पार्टी हो या कोई इवेंट, एक्ट्रेस अपने स्टाइल से हर किसी का हक्का बक्का कर देती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले सोनम ने वेट्रेस की नौकरी भी की है?