सनी देओल बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेस्ट एक्शन हीरो में से एक माने जाते हैं। सनी देओल सिर्फ कैमरा के आगे ही अपना एक्शन नहीं करते, बल्कि ऑफ कैमरा भी उनका जलवा यूं ही बरकरार रहता है। सनी देयोल अपने गुस्से के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसे में एक बार सनी देओल के भाई बॉबी देओल ने एक घटना का जिक्र किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि सनी देओल को पेट्रोल पंप पर कुछ गुंडे मिल गए थे। तब वह उनसे कैसे निपटे थे, इस घटना का उन्होंने द कपिल शर्मा शो में जिक्र किया था।