दोनों साल 2014 में अलग हो गए थे। इसके कई सालों बाद ‘फेमिना’ के साथ इंटरव्यू में सुजैन खान ने अपने तलाक पर चर्चा की थी। सुजैन ने कहा था, ‘हम लोग जीवन के एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गए थे जहां हमने अलग होना ही ठीक समझा था। हमें अपने रिश्ते में ये जानना बहुत जरूरी था और मैं किसी भी कीमत एक खराब रिश्ते में नहीं रहने को तैयार थी।’ इसके बाद सुजैन ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि मेरे और ऋतिक के रिश्ते में कोई खटास नहीं है। हम दोनों अपने बेटों के प्रति पूरे प्रतिबद्ध हैं और हम उनके हित के अनुसार ही अपने जीवन के फैसले ले रहे हैं।