दरअसल, इस वेब सीरीज में सुष्मिता सेन की एक्टिंग देखकर उनके पिता भी हैरान रह गए थे और उन्होंने एक्ट्रेस की काफी प्रशंसा भी की थी। ताजा इंटरव्यू में सुष्मिता ने बताया कि ये फिल्म देखने के बाद उनके पिता हैरान रह गए थे और उन्होंने अचानक एक्ट्रेस को फोन किया था। सुष्मिता ने बताया, ‘मेरी मां ने दूसरा सीजन मेरे साथ देखा। मेरे पिता ये वेब सीरीज देखने के बाद काफी भावुक हो गए थे और उन्होंने कोलकाता से मुझे फोन किया था। उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए बताया था कि वह कितने गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।