बताया जाता है कि वो हमेशा से ही एक डॉक्टर बनने का सपना देखा करती थीं, लेकिन आर्थिक तंगी से परेशान होने के चलते उन्हें एक्टिंग का रुख करना पड़ा. अपने करियर में वहीदा ने कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया और कई हिट फिल्में भी दी हैं. उन्हीं दिग्गज एक्टर्स की इस लिस्ट में से एक नाम सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का नाम भी शामिल है. आज हम आपको उनके दोनों के बीच का एक ऐसा किस्सा बनाते जा रहे हैं, जो बेहद ही कम लोग जानते हैं. ये किस्सा वाकई अपने आप में काफी दिलचस्प है.