1991 में आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में जन्मे श्रीकांत का जीवन शुरुआत से आसान नहीं रहा। आंखों में रौशनी ना होने के कारण उनको तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ा। रिश्तेदारों ने उनके माता-पिता को आंखों के कारण ही उन्हें छोड़ देने की सलाह दी थी। बचपन में साथ पढ़ने वाले स्टूडेंट्स उनका मजाक उड़ाया करते थे। श्रीकांत ने इन सब बातों पर ध्यान न देते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखी और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल किए।