बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर एक-दूसरे से बहुत प्यार किया करते थे। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। दोनों ने लगभग पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। ऐसे में सभी बेसब्री से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे। अभिषेक और करिश्मा भी एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, जिसके बाद उनके परिवार ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी। लेकिन उनका ये रिश्ता अंजाम तक नहीं पहुंच पाया।