
Aishwarya Rai And Abhishek Bachchan
Aishwarya Rai And Abhishek Bachchan Divorce: ऐश्वर्या राय अब अभिषेक बच्चन से दूरी बनाकर रखती हैं। उनके वीडियो और फोटो सामने आते रहते हैं। कहा जाता है कि ऐश्वर्या अब सच में अभिषेक बच्चन ने अलग होने का फैसला काफी पहले ही कर चुकी हैं। कपल की शादी को 17 साल हो चुके हैं और पिछले 1 साल से दोनों अलग घर में अलग जिंदगी जी रहे हैं। ऐसे में कपल की शादी को लेकर कई रिएक्शन आ रहे हैं कि अभिषेक बच्चन ने आखिर ऐश्वर्या राय से शादी क्यों की थी? अगर वह अपने परिवार को सबसे पहले रखना चाहते थे तो ऐश्वर्या से शादी का बड़ा फैसला क्यों किया। अब दोनों की शादी की सच्चाई सामने आई है। जिसे सुनकर सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। फैंस हैरान हो रहे हैं।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी दोनों स्टार्स की आपसी सहमति से हुई थी। कहा जाता है कि अभिषेक ऐश्वर्या के प्यार में बिल्कुल पागल हो गए थे। उन्होंने उन्हें होटल की बालकनी में प्रपोज किया था और ऐश्वर्या ने उन्हें हां कर दिया था। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। अब कपल की एक बेटी आराध्या भी है जो अपनी मम्मी ऐश्वर्या के साथ अपनी नानी के घर रहती हैं। जब पति अभिषेक ऐश्वर्या के साथ नहीं होते तो उनकी बेटी अपनी मां के साथ एक परछाई की तरह रहती है। अब ऐश्वर्या और अभिषेक की तलाक की खबरों के बीच शादी की सच्चाई वयारल हो रही है। कहा जाता है कि अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या से इसलिए शादी की थी क्योंकि वह एक ऐसी पत्नी चाहते थे जो खुद से पहले परिवार का ध्यान रखे और ऐश्वर्या एक दम वैसी ही हैं। वह खुद से पहले अपने परिवार को आगे रखती हैं। वह अपने सास-ससुर को अपने माता-पिता की तरह रखती हैं। ऐश्वर्या को विश्व सुंदरी कहा जाता है पर कभी उन्हें इसका घमंड नहीं रहा। वह कभी अपने संस्कारों को नहीं भूली। हर भारतीय परिवार अपनी बहू में ऐसे संस्कार पाकर गर्व महसूस करता है।
बड़े स्टार्स के पास जब काम ज्यादा होता है तो वह अपने बच्चों के लिए नैनी रखते हैं, पर ऐश्वर्या ने कभी ऐसा नहीं किया। उन्होंने अपने जैसे संस्कार अपनी बेटी को भी दिए। परिवार को इतना ध्यान रखने के बाद भी अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय को सपोर्ट नहीं करते। धीरे- धीरे कपल के बीच दरार आनी शुरू हो गई और दोनों के बीच तलाक की खबरें उठने लगीं। शादी के 17 साल बाद अब ऐश्वर्या अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। वह अपनी बेटी के साथ उस हर जगह जाती हैं जहां वह जाना चाहती हैं। वहीं, ऐश्वर्या के ससुराल वालो और ऐश्वर्या का रिश्ता कब और कैसे खराब हुआ ये कोई नहीं जानता, पर काफी लंबे अरसे से ऐश्वर्या राय को बच्चन परिवार के साथ नहीं देखा गया है और न ही वह पति अभिषेक बच्चन के साथ ज्यादा दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस अभिषेक बच्चन से ज्यादा ऐश्वर्या राय को सपोर्ट करते हैं। अक्सर देखा गया है कि वह ऐश्वर्या के लिए कमेंट और मैसेज करते रहते हैं।
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये खबर आई फैंस रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने लिखा, “ऐश्वर्या आप काफी ज्यादा अच्छी है। जो फैसला लेंगी हम आपके साथ हैं।” दूसरे ने लिखा, “क्या वाकई अभिषेक बच्चन को एक घर में रहने वाली लड़की चाहिए थी जो अपनी मर्जी से नहीं उन लोगों की मर्जी से चले।” तीसरे यूजर ने लिखा, “ऐश्वर्या आप अपनी बेटी आराध्या को भी अपने जैसी स्ट्रॉंग महिला बनाना।”
Published on:
30 Sept 2024 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
